MENU

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मनाया केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का जन्मदिन



 15/Oct/23

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का जन्मदिन पूरे जनपद में हर्षोल्लाह से मनाया जा रहा है आज विधानसभा सकलडीहा के विभिन्न क्षेत्र  क्रमशः दिनदासपुर, सकलडीहा चौराहा व बी. सी गुप्ता मेमोरियल हॉस्पिटल  पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारियों और ग्रामीणों ने केक काटकर व आपस में लड्डू खिलाकर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का 66वाँ जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया।
इस दौरान लोगों ने  मंत्री पाण्डेय को दीर्घायु व स्वस्थ रहने की  कामना की ।
इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय जिले के विकास पुरुष हैं। वे जब से सांसद हुए हैं जिले में विकास की गंगा बह रही है। उनके जनहित के कार्य हमेशा प्रेरणादायी होते हैं। आज उनके जन्मदिन पर ईश्वर से कामना है कि वे उनको लंबी आयु दें जिससे वे सतत रूप से जनता की सेवा में समर्पित रहें।केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद चंदौली निरंतर विकास के नए आयाम लिख रहा है  जनपद में नए-नए विकास कार्य हो रहे हैं जनपद को उनकी जरूरत है हम ईश्वर से कामना करते हैं वह स्वास्थ्य एवं प्रसन्न रहें और इस प्रकार इस जनपद वासियों का मार्गदर्शन सदैव करते रहे ।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ,विजय गुप्ता, गया सिंह ,घनश्याम तिवारी ,अशोक चौहान ,रामदुलारे मौर्य, रामसुन्दर चौहान, सतीश दूबे, भानु प्रताप सिंह, मुसाफिर प्रजापति, रमाशंकर खरवार , अजीत मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र पाण्डेय कवि, भगवान दास राम, दिलीप गुप्ता, मनोज जायसवाल, श्यामसुंदर, कुमुद बिहारी सिंह,ऋषभ मिश्रा, गोपाल राजभर, पूनम चौहान व्यापार मंडल अध्यक्ष सकलडीहा आशीष जायसवाल सहित इत्यादि लोग उपस्थित है ।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1130


सबरंग